बालासोर रेल दुर्घटना में बिहार से मृतक के परिजनों को मिलेंगे 2-2 लाख रुपये

ओडिशा के बालासोर में हुई भीषण रेल दुर्घटना में बिहार के प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये एवं गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को यह घोषणा की। यह अनुग्रह अनुदान मुख्यमंत्री राहत कोष से दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग ने पुन दो अधिकारियों की टीम को भुवनेश्वर भेजने का निर्णय लिया है।

यह टीम भुवनेश्वर में डीएनए रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे लापता लोगों के परिजनों की मदद करेगी। बिहार के लगभग 30 यात्री अभी भी विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। घायल ओडिशा में इलाज के बाद अपने-अपने घर लौट रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने ऐेसे लोगों के इलाज के लिए जिला के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को प्राधिकृत किया है। जरूरत पड़ी तो उनका आगे का उपचार करवाया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर में भाजपा पर बरसे प्रशांत किशोर, बोले- एक उम्मीदवार से पूरी पार्टी घबराई, जनता देगी जवाब

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *