दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव का बड़ा बयान, “लोकसभा चुनाव में AAP के साथ समझौता बहुत बड़ी गलती थी”

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने शनिवार को कहा कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ जो समझौता किया था, वह एक ‘बहुत बड़ी गलती’ थी। उन्होंने यह भी कहा कि इस गलती को दोहराएंगे नहीं। उन्होंने कहा कि AAP के एंटी इनकंबेंसी की वजह से दिल्ली की जनता में अब कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ा है।

“देश में नफरत और ध्रुवीकरण का माहौल”

कांग्रेस ने आज दिल्ली के लिए ‘जीवन रक्षा योजना’ का ऐलान किया। इसके तहत 25 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा देने का वादा किया। इस योजना को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, “जैसे सबको राजस्थान में मिला ऐसे ही यहां करेंगे। लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं, यहां भी उसी तरह से यह आगे बढ़े। यह एक गेम चेंजर होगा। दिल्लीं में हमारी सरकार बनने की संभावना बढ़ते जा रहे हैं। देश में हालात खराब हैं। देश में नफरत और ध्रुवीकरण का माहौल है। कांग्रेस सभी जातियों और धर्मों को साथ लेकर चलती है। ध्रुवीकरण कर आप मोदी जी चुनाव जीत सकते हो, देश को नहीं चला सकते।”

“कांग्रेस की सरकार बनने की संभावनाएं बढ़ रहीं”

गहलोत ने कहा, “दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावनाएं बढ़ रही हैं। मेरा मानना ​​है कि यह देश के लिए भी जरूरी है।” उन्होंने यह भी कहा कि प्रस्तावित योजना दिल्लीवासियों की स्वास्थ्य देखभाल संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के वास्ते पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस घोषणा के दौरान पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का नारा “होगी हर जरूरत पूरी, कांग्रेस है जरूरी” प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया, जिसमें सभी के लिए आवश्यक सेवाएं सुनिश्चित करने के कांग्रेस के “वादे” पर प्रकाश डाला गया।

गहलोत ने कहा कि प्रस्तावित योजना का उद्देश्य परिवारों को व्यापक स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करना है, जिसके दायरे में गंभीर बीमारियों, अस्पताल में भर्ती होने और इलाज के लिए चिकित्सा व्यय को शामिल किया जाएगा। बता दें कि दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर वोटिंग 05 फरवरी को होगी और नतीजे 08 फरवरी घोषित किए जाएंगे।

  • ये भी पढ़े..

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड: 4 घंटे बाद मिला लापता मरीज, परिजनों ने ली राहत की सांस

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड पर सवालों के बीच दिल्ली रवाना हुए स्वास्थ्य मंत्री, एयरपोर्ट पर मीडिया से बनाई दूरी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *