आज बिहार आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जमुई में चिराग पासवान के बहनोई के लिए मांगेंगे वोट

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी का बिहार पर खास फोकस है. इसी कारण जमुई में होने वाले मतदान से पहले पार्टी के कई बड़े दिग्गज नेताओं की रैली जारी है. आज रविवार (14 अप्रैल) को जमुई से एनडीए की ऐतिहासिक जीत के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

राजनाथ सिंह जमुई लोकसभा क्षेत्र 40 से एनडीए समर्थित एलजेपीआर के प्रत्याशी अरुण भारती के पक्ष में 11 बजे दिन में श्री कृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में लोगों को संबोधित करेंगे. राजनाथ सिंह अरुण भारती को जमुई संसदीय क्षेत्र का सांसद बनाने के लिए जनता के बीच आह्वान करेंगे. उसके बाद राजनाथ सिंह बांका लोकसभा क्षेत्र के शंभूगंज में भी चुनावी प्रचार करेंगे।

इसके बाद वो जमूई के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के टेटिया बम्बर प्रखंड में शाम 3:30 बजे पहुंचेंगे, जंहा जनसभा को संबोधित करेंगे और लोजपा प्रत्याशी अरुण भारती के लिए जनता से वोट मांगेंगे, उनके साथ दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, सांसद चिराग पासवान और एनडीए के कई नेता इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

ये भी पढ़े..

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच अलर्ट: PMCH में 20 बेड का विशेष वार्ड तैयार, पूरे बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने तेज की तैयारी

Share Add as a preferred…