भागलपुर स्टेशन की सफाई व्यवस्था पर रोज़ाना निगरानी, रेलवे बोर्ड की पहल

भागलपुर। रेलवे बोर्ड ने स्टेशन स्वच्छता रैंकिंग सुधारने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। वर्तमान में स्वच्छता रैंकिंग में 168वें स्थान पर मौजूद भागलपुर स्टेशन की स्थिति सुधारने के लिए मालदा रेल मंडल के अधिकारी अब प्रतिदिन स्टेशन की निगरानी करेंगे।

स्टेशन पर गंदगी की मुख्य वजह अनियमित सफाई और यात्रियों द्वारा खुले में पेशाब करना है। स्टेशन परिसर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर ऐसी स्थिति बनी रहती है, जिससे दुर्गंध और अस्वच्छता की समस्या गंभीर बनी हुई है।

अब मालदा रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी व्यक्तिगत रूप से रोज़ निरीक्षण करेंगे। सफाई की निगरानी के लिए रोटेशन आधारित रोस्टर तैयार किया जा रहा है, जिससे नियमित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

हेल्थ इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे खुले में यूरिनल करने वालों पर निगरानी रखें और यात्रियों से अपील की गई है कि वे शौचालय का ही प्रयोग करें

इस बीच सीपीआरओ दीदीमय दत्ता ने सफाई व्यवस्था पर कहा:

“सफाई में रैंकिंग सुधार के लिए चरणबद्ध तरीके से मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रत्येक स्टेशन पर पैनी निगाह रखी जा रही है। सफाई की शिकायत आम लोग 139 पर भी कर रहे हैं।”

रेलवे की यह पहल स्वच्छता रैंकिंग सुधारने के साथ-साथ यात्रियों को बेहतर अनुभव देने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    पेयजल संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, एनएच-80 जाम कर किया प्रदर्शन, बीडीओ ने हटवाए अवैध मोटर

    Share Add as a preferred…

    पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, स्वास्थ्य व्यवस्था में भ्रष्टाचार और एनकाउंटर मामलों की उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *