मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े CSP संचालक को गोली मारी, नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाश

मुजफ्फरपुर, बिहार: जिले के बरुराज थाना क्षेत्र अंतर्गत कमालपुर गांव में रविवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। दिनदहाड़े बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने सीएसपी (कस्टमर सर्विस प्वाइंट) संचालक पंकज कुमार पर फायरिंग कर दी और उनके पास रखी नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

पैसे की निकासी को लेकर विवाद, फिर मारी गोली

घटना उस वक्त घटी जब दो बदमाश मास्क पहनकर सीएसपी केंद्र पर पहुंचे और संचालक पंकज कुमार से 80 हजार रुपए निकालने को कहा। लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण निकासी संभव नहीं हो सकी। इस पर बदमाशों ने हथियार निकाल लिया और जान से मारने की धमकी देने लगे।

“हम लोग बगल की दुकान में बैठे थे, तभी CSP संचालक पंकज के चिल्लाने की आवाज आई, तब तक बदमाशों ने दो-तीन राउंड फायरिंग कर दी थी।”

— संजय कुमार, स्थानीय निवासी

पकड़ने की कोशिश की तो मारी गोली

पंकज कुमार ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया, जिसके बाद दूसरे बदमाश ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके दाहिने पैर में लगी है। घायल अवस्था में पंकज को तुरंत श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH) ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस जांच में जुटी, मौके पर पहुंचे अधिकारी

घटना की जानकारी मिलते ही बरुराज थाना के साथ-साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। मुजफ्फरपुर पश्चिमी डीएसपी सुचित्रा कुमारी ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जांच का निर्देश दिया।

“लूट की राशि स्पष्ट नहीं है। अभी तक 3 राउंड फायरिंग की पुष्टि हुई है, जिसमें एक गोली संचालक को लगी है। फिलहाल घायल को SKMCH में भर्ती कराया गया है।”

— सुचित्रा कुमारी, डीएसपी, पश्चिमी मुजफ्फरपुर

पीड़ित परिवार का बड़ा दावा

पंकज की बहन ने बताया कि बदमाश करीब 5 लाख रुपए की लूट कर ले गए हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि लूट की कुल राशि की पुष्टि जांच के बाद की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में खेत से मोटर चोरी, किसान का आरोप— थाना सिर्फ 2 किलोमीटर दूर, फिर भी 3 घंटे तक नहीं पहुंची पुलिस

    Share Add as a preferred…

    सुल्तानगंज में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन का शुभारंभ, किसानों को योजनाओं की दी गई जानकारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *