वैशाली में होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 14 लड़कियां और 9 युवक गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान बरामद

वैशाली: बिहार के वैशाली जिले में पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन होटलों में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 14 लड़कियों और 9 युवकों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। मामला वैशाली के ऐतिहासिक स्थल विश्व शांति स्तूप के समीप का है, जहां लंबे समय से देह व्यापार के धंधे की सूचना मिल रही थी।

गोपनीय सूचना पर की गई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा के निर्देश पर सदर टू लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई। सूचना मिली थी कि खरौना पोखर के पास स्थित तीन होटलों में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक साथ तीन होटलों पर रेड की।

“खरौना पोखर स्थित तीन आवासीय होटलों में सेक्स रैकेट के संचालन की सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान 9 पुरुष और 14 महिलाएं आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गईं हैं।”

— गोपाल मंडल, एसडीपीओ, लालगंज सदर टू

शादीशुदा महिलाएं भी शामिल

पकड़ी गई महिलाओं में कई शादीशुदा महिलाएं भी शामिल हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। सभी आरोपितों को स्थानीय थाने लाया गया है। पुलिस ने होटल कमरों से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। साथ ही होटल संचालकों के खिलाफ वैशाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

छापेमारी में भारी पुलिस बल शामिल

इस छापेमारी अभियान में लालगंज पुलिस अंचल निरीक्षक कृष्णानंद झा, वैशाली अंचलाधिकारी सुष्मिता आनंद, करताहां थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार आजाद, सराय थानाध्यक्ष मनी भूषण सिंह, लालगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार समेत महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी और सुरक्षा बल के जवानों की बड़ी टीम शामिल थी।

पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां

खरौना पोखर इलाके में पहले भी निजी भवनों और होटलों में इसी तरह के रैकेट के खुलासे हो चुके हैं। इसके बावजूद यह धंधा रुक नहीं पाया था। अब पुलिस की इस कड़ी कार्रवाई से होटल संचालकों और इस अवैध धंधे से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

  • ये भी पढ़े..

    ससुराल जाते समय युवक की सड़क हादसे में मौत, 12 घंटे बाद भी पोस्टमार्टम नहीं होने पर परिजनों का हंगामा

    Share Add as a preferred…

    बांका के शीतलपुर में युवक की संदिग्ध मौत, मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मृत्यु

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *