बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: बारात में महिला ADM के साथ मारपीट, रुपये से भरा बैग लूटा

सासाराम (बिहार): बिहार में अब प्रशासनिक अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं। आम जन से लेकर उच्च पदस्थ अधिकारी तक अपराधियों के निशाने पर हैं। ताजा मामला रोहतास जिले के सासाराम से सामने आया है, जहां बारात के दौरान महिला ADM के साथ मारपीट की गई और रुपयों से भरा बैग लूट लिया गया।

घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। बक्सर जिले में पदस्थापित अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी कुमारी अनुपमा सिंह एक बारात में शामिल होने सासाराम पहुंची थीं। बारात कंपनी सराय मुहल्ले से पुरानी जीटी रोड होते हुए जा रही थी। जैसे ही बारात सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित काली स्थान के पास पहुंची, कुछ बदमाशों ने रास्ते में गाड़ी खड़ी कर जाम की स्थिति उत्पन्न कर दी।

बारातियों द्वारा जब उनसे रास्ता खाली करने को कहा गया तो बदमाशों ने अचानक हंगामा करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी अफरा-तफरी में कुछ बदमाश एडीएम का बैग काटकर एक लाख रुपये लेकर फरार हो गए।

एडीएम के पिता दिनेश प्रसाद सिंह ने बताया कि बारात में करीब 100 से अधिक महिलाएं शामिल थीं, जो जेवर पहने हुए थीं। यही कारण रहा कि बदमाशों ने मौके का फायदा उठाया और भीड़ में घुसकर वारदात को अंजाम दे दिया। जब कुमारी अनुपमा सिंह बीच-बचाव करने आगे आईं, तो उनके साथ भी बदसलूकी और धक्का-मुक्की की गई।

घटना के तुरंत बाद नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

वहीं, ADM कुमारी अनुपमा सिंह ने भी इस घटना की जानकारी बक्सर डीएम को दी, जिसके निर्देश पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का निर्देश

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक के आरोपों पर भागलपुर में छात्र संगठनों का प्रदर्शन, पीएम और सीएम का पुतला फूंका

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *