शिक्षा के मंदिर में भ्रष्टाचार.. मैट्रिक प्रवेश पत्र देने के नाम पर छात्रों से वसूली, प्रधान शिक्षिका का वीडियो वायरल

मोतिहारी।पूर्वी चंपारण में शिक्षा विभाग एक बार फिर शर्मसार हुआ है। आदापुर प्रखंड के भवानीपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधान शिक्षिका वीणा कुमारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ा खुलासा हुआ है।

आरोप है कि वह मैट्रिक का प्रवेश पत्र देने के नाम पर छात्रों से पैसे वसूल रही थीं।


छात्र ने बनाया वीडियो, जांच में सही पाए गए आरोप

बताया जा रहा है कि एक छात्र ने चोरी-छिपे वीडियो बना लिया, जिसके बाद यह मामला सामने आया।
वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) से कराई गई।
जांच में आरोप पूरी तरह सही पाए गए।


डीईओ ने किया निलंबित

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) राजन कुमार गिरी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए
प्रधान शिक्षिका वीणा कुमारी को निलंबित कर दिया।


शिक्षा विभाग की साख पर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि
जहां बच्चों का भविष्य गढ़ा जाना चाहिए, वहां पैसों का खेल क्यों चल रहा है?
अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


 

  • Related Posts