जातिसूचक टिप्पणी से भड़का विवाद, बाजार में पथराव और फायरिंग.. सीसीटीवी में दिखे हमलावर, दो खोखे और दो बाइक जब्त

बिहटा (पटना)। पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के सदीसोपुर बाजार में शनिवार को जातिसूचक टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद हिंसक रूप ले गया। दिनदहाड़े पथराव, मारपीट और हवाई फायरिंग से पूरा बाजार थर्रा उठा। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावर खुलेआम उत्पात मचाते नजर आ रहे हैं।

पहले पत्थर, फिर मारपीट और फायरिंग

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि 8 से 10 युवक अचानक बाजार में पहुंचते हैं। पहले दुकानों और लोगों पर पत्थर फेंकते हैं, फिर मारपीट करते हैं और भागते समय हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाते हैं। गोली किसी को नहीं लगी, लेकिन आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जातिसूचक टिप्पणी बना विवाद की वजह

पीड़ित अमित कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले जातिसूचक शब्द कहे जाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में उनके पिता के साथ पहले मारपीट की गई थी।
“शनिवार को आरोपी अचानक आए, पथराव किया, मारपीट की और भागते समय फायरिंग कर दी,” अमित ने कहा।

पुलिस को मिले दो खोखे और दो बाइक

सूचना मिलते ही बिहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। दोनों बाइक के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

क्या बोली पुलिस

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया,
“पीड़ित परिवार की ओर से लिखित शिकायत मिली है। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद और पुरानी रंजिश सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी होगी।”

बाजार में दहशत

घटना के बाद से सदीसोपुर बाजार और पीड़ित परिवार में डर का माहौल है। दुकानदारों ने कहा कि दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोग सहमे हुए हैं।


 

  • Related Posts

    भागलपुर में शराब की बड़ी खेप जब्त: पुआल के नीचे मिली 20 लाख की ‘दारू’; झारखंड से मुंगेर जा रहा था UP नंबर का ट्रक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर का ‘नटवरलाल’ धनबाद में गिरफ्तार: आर्मी अफसर का बेटा बताकर महिलाओं को फंसाता था प्रेम जाल में; सिजुआ की युवती ने चंडीगढ़ से पकड़कर सिखाया सबक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading