तेज रफ्तार थार ने ई-रिक्शा को कुचला, 5 लोग गंभीर घायल.. हादसे के बाद चालक फरार, पुलिस ने पीछा कर गाड़ी जब्त की

मोतिहारी। मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार थार ने एक ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद गाड़ी छोड़कर फरार हुआ चालक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया। भागने के दौरान उसने एक मोहल्ले में गाड़ी छोड़ दी। पुलिस ने पीछा कर थार को जब्त कर लिया है और अब गाड़ी मालिक की पहचान की जा रही है।

निजी नर्सिंग होम में चल रहा इलाज

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

पुलिस का बयान

छतौनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया,
“तेज रफ्तार थार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, जिससे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वाहन लेकर भाग गया था, लेकिन पुलिस ने थार को जब्त कर लिया है। फरार चालक की तलाश जारी है।”

इलाके में मचा हड़कंप

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी बाधित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में 30 हजार करोड़ के टेंडर घोटाले का दावा! RJD सांसद सुधाकर सिंह ने 9 IAS अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

    Share Add as a preferred…

    केंद्रीय मंत्री ने एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को घेरा, कहा- अवैध पिस्टल रखने वाले का क्यों हो रहा महिमामंडन?

    Share Add as a preferred…