कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह बोले – बाढ़ पीड़ितों के पुनर्स्थापन को तुरंत मदद दे सरकार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बाढ़ प्रभावितों के कल्याण और पुनर्स्थापन कराने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि राज्य में कोसी, गंडक, महानंदा, कमला बलान, बागमती एवं अन्य सहायक नदियों का जल स्तर बढ़ने से दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी सहित कई जिले प्रभावित हैं।

बाढ़ से 15 लाख परिवार प्रभावित है। जनजीवन के साथ पशुओं और फसलों की क्षति हुई है। इसलिए बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर लाया जाए। इसके साथ ही सामुदायिक किचन से लोगों को भोजन सुनिश्चित हो। पशुओं के लिए चारा की उपलब्धता हो। फसल क्षति का मुआवजा मिले। राज्य सरकार का स्पष्ट निर्णय है कि राज्य के संसाधन पर प्रथम हक आपदा पीड़ितों का है। इसलिए पीड़ितों को हर तरह की सुविधा तुरंत दी जाए।

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा उम्मीदवार अभिषेक कुमार बोले- विकास और काम के दम पर मांगेंगे जनता का समर्थन

    Share Add as a preferred…

    नितिन नवीन के गढ़ में BJP का नया चेहरा, अभिषेक कुमार संभालेंगे चुनावी कमान

    Share Add as a preferred…