प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में एशियन हॉकी कप 2025 के सफल आयोजन के लिए दी शुभकामनाएँ

पटना, 28 अगस्त 2025।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यह पूरे देश और खासकर बिहार के लिए गर्व की बात है कि पुरुष एशियन हॉकी कप 2025 का आयोजन बिहार में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में बिहार ने खेल जगत में एक जीवंत केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है और कई अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की सफल मेजबानी की है।

प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि बिहार ने हाल ही में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025, एशिया रग्बी U20 सेवन चैम्पियनशिप 2025, ISTAF सेपक टकरॉ वर्ल्ड कप 2024 और महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी 2024 जैसे प्रतिष्ठित आयोजनों को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया है। उन्होंने कहा कि यह निरंतर प्रगति बिहार के खेल ढाँचे, जमीनी स्तर पर उत्साह और प्रतिभा को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हॉकी हमेशा से भारत और एशिया के करोड़ों लोगों के दिलों में विशेष स्थान रखती है। उन्हें विश्वास है कि यह टूर्नामेंट रोमांचक मुकाबलों, अद्वितीय प्रतिभा और यादगार पलों से भरा होगा, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा।

उन्होंने याद दिलाया कि कल, 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर, ऐतिहासिक शहर राजगीर (बिहार) में पुरुष एशियन हॉकी कप 2025 का शुभारंभ होगा।

प्रधानमंत्री ने सभी भाग लेने वाली टीमों, खिलाड़ियों, अधिकारियों और पूरे एशिया से आए समर्थकों को शुभकामनाएँ दीं।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    भागलपुर: समाजसेवी और जेपी आंदोलन के वरिष्ठ सेनानी बीरेंद्र नारायण सिंह उर्फ मनोज माइकल को महापौर बसुंधरा लाल ने दी श्रद्धांजलि

    Continue reading
    बिहार के हर जिला मुख्यालय में खुलेगी ओलंपिक अकादमी, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की खोज शुरू; राज्य को IT और टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी भी तेज

    Continue reading