दुमका से सहारनपुर जा रहे ट्रक की दुर्घटना में सहचालक की मौत, कोडरमा निवासी थे संदीप यादव

भागलपुर। दुमका से यूपी के सहारनपुर जा रहे एक गिट्टी लदे ट्रक की सोमवार को सड़क हादसे में टक्कर हो गई, जिसमें ट्रक के सहचालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा जगदीशपुर थाना क्षेत्र में हुआ, जब ट्रक सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का सहचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान झारखंड के कोडरमा जिले के डोमचांग निवासी 34 वर्षीय संदीप यादव के रूप में हुई है। इस दुर्घटना ने संदीप के परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। संदीप अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


 

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *