अर्जुन यादव हत्याकांड का खुलासा: बक्सर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार

बक्सर, बिहार | 2 जून 2025

बक्सर जिले में चर्चित राजद नेता अर्जुन यादव हत्याकांड का पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर खुलासा कर दिया है। एसपी शुभम आर्य के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम की तेज़ और सटीक कार्रवाई से यह सफलता मिली है।

तीन लाख की सुपारी में हुई थी हत्या

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए एसपी शुभम आर्य ने बताया कि यह हत्या पेशेवर तरीके से की गई थी। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि ठेकेदारी विवाद के चलते मनीष गुप्ता ने तीन लाख रुपये की सुपारी देकर अर्जुन यादव की हत्या करवाई। इस मामले में पुलिस ने दो शूटरों को गिरफ्तार किया है:

  • तूफानी लाल गुप्ता, पिता: छोटेलाल गुप्ता, निवासी: ग्राम जयपुर, थाना ईटाढी, जिला बक्सर
  • एक नाबालिग शूटर, जिसके पास से एक देसी कट्टा और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

हत्या की वारदात

यह दर्दनाक घटना 26 मई 2025 को हुई थी जब अर्जुन यादव को चौसा पावर प्लांट के पास अपराधियों ने गोलियों से भून दिया था। गंभीर रूप से घायल अर्जुन को इलाज के लिए बनारस ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस मामले में मृतक के भाई ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।

बक्सर पुलिस की बड़ी कामयाबी

एसपी शुभम आर्य द्वारा गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने तेजी से जांच करते हुए महज एक हफ्ते के भीतर मामले की गुत्थी सुलझा ली। बक्सर पुलिस की यह कार्रवाई जिले में अपराध नियंत्रण के लिए एक सकारात्मक संदेश मानी जा रही है।

अहियापुर नरसंहार के आरोपी कोर्ट में आत्मसमर्पण

बक्सर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत अकबरपुर पंचायत के अहियापुर गांव में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने बक्सर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। इस हत्याकांड ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया था।

मुख्य आरोपी ये रहे:

  • संतोष यादव, पूर्व जिप उपाध्यक्ष
  • मनोज यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य के पति
  • बटेश्वर सिंह

राजपुर थाना प्रभारी ज्ञान प्रकाश सिंह ने इस आत्मसमर्पण की पुष्टि की है। तीनों आरोपी पिछले नौ दिनों से फरार चल रहे थे।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, 1.54 लाख की साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *