त्रिपुरा उपचुनाव में मिली जीत पर पूर्वोत्तर राज्यों के सह संयोजक ऋतुराज सिन्हा ने कार्यकर्ता को दी बधाई ,जनता का जताया आभार

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और पूर्वोत्तर राज्यों के सह संयोजक ऋतुराज सिन्हा ने त्रिपुरा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा दोनो सीट जीते जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा की आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में I.N.D.I Alliance का भी पूरे देश में यही हाल होगा ।

उन्होंने कहा कि त्रिपुरा उपचुनाव में भारतीय जनता पाटी ने दोनों सीटों पर जीत का परचम लहराया है। बॉक्सानगर सीट पर श्री तफ्फजल हुसैन ने 30,237 और धनपुर सीट पर श्री बिंदू देबनाथ ने 18,871 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की है। कांग्रेस सहित पूरे I.N.D.I Alliance गठबंधन ने मिलकर जोर लगाया लेकिन आम जनता ने इस मजबूरी वाले गठबंधन को सिरे से खारिज कर दिया है।

ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि त्रिपुरा उपचुनाव में मिली जीत ने यह साबित कर दिया है कि देश की जनता अब किसी के बहकावे में नहीं आने वाली है ।भारत की जनता अब परिवारवाद , भ्रष्टाचार की नियत वाली पार्टीयो के मंसूबों को अच्छी तरह समझ गई है।तभी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ – सबका विकास की राजनीति पर जनता ने भरोसा जताने का काम किया है और आगे भी भरोसा जताकर 2024 में भी उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *