सीएम नीतीश ने मनमोहन सिंह के घर पर जाकर श्रद्धांजलि दी

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री स्व डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर जाकर उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्हें सांत्वना दी और ढांढस बंधाया। पूर्व पीएम की तस्वीर के सामने पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की सुबह में पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए। वह दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार वह व्यक्तिगत कार्यों से दिल्ली गए हैं। सोमवार को उनके पटना लौटने की उम्मीद है। उधर, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने रविवार को मनमोहन सिंह को महान राजनेता बताया। इसके साथ ही उन्होंने नवंबर 2011 में मनमोहन सिंह की मालदीव यात्रा को याद किया और कहा कि वह एक मील का पत्थर था, जिसने भारत के साथ मित्रता के बंधन को और मजबूत किया। मुइज्जू ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के बाद मालदीव में भारतीय उच्चायोग में शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड बैंक अधिकारी दंपती की हत्या से सनसनी, दो दिन पहले आया किरायेदार बना पुलिस की जांच का केंद्र

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *