दिल्ली में CM नीतीश सांसदों के साथ कर रहे अहम बैठक, ले सकते है बड़ा फैसला; पढ़े पूरी रिपोर्ट

विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में अपनी पार्टी के सांसदों की एक अहम बैठक बुलाई है. बुधवार शाम कई सांसद नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे. बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के अतिरिक्त बिहार सरकार में मंत्री संजय झा भी उपस्थित हैं. वहीं बैठक में आने वाले जदयू सांसदों में कविता सिंह, आलोक कुमार सुमन, अजय मंडल, महाबली सिंह, दिनेश चंद्र यादव, रामप्रीत मंडल, चंदेश्वर चंद्रवंशी, दिलेश्वर कामत, दुलाल चंद्र गोस्वामी, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे.

दिल्ली में CM नीतीश सांसदों के साथ कर रहे अहम बैठक, ले सकते है बड़ा फैसला; पढ़े पूरी रिपोर्ट

दरअसल, मंगलवार को दिल्ली में इंडिया की बैठक हुई. इसमें 28 विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए जिसमें नीतीश कुमार ही रहे. इस दौरान इंडिया का संयोजक और पीएम पद के उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खडगे के नाम का प्रस्ताव टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने रखा. उनके प्रस्ताव का कई नेताओं से समर्थन किया. इसके पहले पटना में बैनर लगाकर नीतीश कुमार को संयोजक बनाने की मांग की गई थी.

ऐसे में अब नीतीश कुमार की जदयू सांसदों के साथ हो रही बैठक बेहद अहम मानी जा रही है. विशेषकर इंडिया की बैठक के बाद जदयू अब भविष्य को लेकर क्या रणनीति तय करती है यह बेहद अहम है. वहीं लोकसभा चुनावों में जदयू अपने प्रदर्शन को लेकर भी अभी से तैयारी में जुटी है. माना जा रहा है कि नीतीश कुमार ऐसे सभी चुनाव सम्बंधी मुद्दों पर पार्टी सांसदों से चर्चा कर सकते हैं.

दिल्ली में CM नीतीश सांसदों के साथ कर रहे अहम बैठक, ले सकते है बड़ा फैसला; पढ़े पूरी रिपोर्ट

साथ ही संसद के मौजूदा गतिरोध पर भी वे जदयू सांसदों से बात करेंगे. जदयू के भी कई लोकसभा और राज्यसभा के सांसद निलंबित किए गए हैं.

ये भी पढ़े..

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच अलर्ट: PMCH में 20 बेड का विशेष वार्ड तैयार, पूरे बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने तेज की तैयारी

Share Add as a preferred…