CM नीतीश ने बांका सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत पर व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांका जिले के फुल्लीडूमर थाना क्षेत्र के नगरडीह मोड़ के पास स्कॉर्पियो कार की चपेट में आने से 06 लोगों की हुयी मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है।

मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

मुख्यमंत्री ने घटना में घायल लोगों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। बता दें कि बिहार में बांका जिले के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र में स्कार्पियो की चपेट में आने से चार महिला समेत छह कावंरिया की मौत हो गयी तथा 12 अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात कांवरियों का दल अमरपुर के जेठौरनाथ मंदिर जा रहा था। इस दौरान नगरडीह मोड़ के समीप स्कार्पियो ने कांवरियों को कुचल दिया। इस घटना में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गये। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस की गाड़ी को आक्रोशित लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में दारोगा बबन मांझी घायल हो गए। उनका इलाज अमरपुर रेफरल अस्पताल में चल रहा है।

  • Related Posts

    80 बरस के ‘शेर’ की शौर्यगाथा! पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजा “अधूरा सपना”; जब वीर कुँवर सिंह ने काट दी अपनी भुजा, रो पड़ा पूरा हॉल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना की हाईटेक लैब में हो रही ‘शक्ति’ की परीक्षा! 100 प्रोजेक्ट्स पास, अब धांधली पर लगेगी लगाम; जानें कैसे बन रहे बिहार के सरकारी भवन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading