मुख्यमंत्री ने पुलिस बेड़े को किया सशक्त: 520 चार पहिया और 98 दो पहिया वाहनों का किया लोकार्पण

पटना, 19 जून 2025: बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 01 अणे मार्ग से पुलिस विभाग को मजबूती प्रदान करने हेतु 520 चार पहिया एवं 98 दो पहिया वाहनों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को रवाना भी किया।

मुख्यमंत्री ने पुलिस बेड़े को किया सशक्त: 520 चार पहिया और 98 दो पहिया वाहनों का किया लोकार्पण

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वाहन बेड़े का स्वयं निरीक्षण किया और अधिकारियों से इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इन वाहनों की आपूर्ति से राज्य में पुलिसिंग की कार्य क्षमता, दक्षता एवं रफ्तार में सुधार होगा और विधि-व्यवस्था को बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम की शुरुआत में पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत हरित पौधा भेंट कर किया।

लोकार्पण समारोह में बिहार सरकार के कई प्रमुख मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री अमृतलाल मीणा, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अरविंद कुमार चौधरी, अपर पुलिस महानिदेशकगण – श्री सुनील कुमार (स्पेशल ब्रांच), श्री कुंदन कृष्णन (मुख्यालय), श्री अजिताभ कुमार (प्रोविजनिंग), मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, गृह विभाग के सचिव श्री प्रणव कुमार, एवं पटना रेंज की पुलिस महानिदेशक श्रीमती गरिमा मलिक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने पुलिस बेड़े को किया सशक्त: 520 चार पहिया और 98 दो पहिया वाहनों का किया लोकार्पण

यह पहल राज्य सरकार की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। नए वाहनों से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और अपराध नियंत्रण की क्षमता में निश्चित ही वृद्धि होगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    वैशाली के राघोपुर में 8 वर्षीय बच्चे के अपहरण से सनसनी, गंगा में शव फेंके जाने की आशंका, एसडीआरएफ तलाश में जुटी

    Share Add as a preferred…

    गया में बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले सॉल्वर गैंग का खुलासा, लॉज में बना रहे थे नकल की योजना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *