एक्शन मोड में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, आज दिनभर करेंगे कई अहम विभागों की समीक्षा

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आएंगे। राज्य के विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों और लंबित परियोजनाओं की समीक्षा को लेकर उनका दिनभर व्यस्त कार्यक्रम तय किया गया है। मुख्यमंत्री कई महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों और मंत्रियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

सबसे पहले मुख्यमंत्री गन्ना उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में राज्य की संचालित और बंद पड़ी चीनी मिलों की स्थिति, गन्ना किसानों के भुगतान, उत्पादन क्षमता और उद्योग के विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा होगी। साथ ही बंद मिलों के पुनरुद्धार और नई चीनी मिलों की स्थापना को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री लघु जल संसाधन विभाग की समीक्षा करेंगे। इस दौरान सिंचाई परियोजनाओं, जल प्रबंधन योजनाओं और लंबित निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा होगी। किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने और परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के विशेष कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में छात्रवृत्ति, सामाजिक उत्थान और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी तथा लाभार्थियों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर चर्चा होगी।

कृषि क्षेत्र को लेकर भी मुख्यमंत्री गंभीर नजर आएंगे। कृषि इनपुट अनुदान कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में किसानों को दी जा रही सहायता, अनुदान वितरण और योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का मूल्यांकन किया जाएगा। सरकार किसानों को अधिक राहत और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नए कदमों पर भी विचार कर सकती है।

दिन के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री पटना हवाई अड्डे के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। एयरपोर्ट विस्तार, निर्माण कार्यों की प्रगति और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा होगी। मुख्यमंत्री लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दे सकते हैं।

लगातार समीक्षा बैठकों के जरिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राज्य की विकास योजनाओं की निगरानी पर विशेष फोकस कर रहे हैं। सरकार का लक्ष्य विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा कर आम जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

  • ये भी पढ़े..

    मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात, अंतरजातीय शादी से नाराज परिवार ने बेटी की हत्या कर जलाया शव

    Share Add as a preferred…

    बेगूसराय गैंगरेप कांड ने झकझोरा बिहार, महिला के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार

    Share Add as a preferred…