पटना, 17 सितंबर 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।”
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर देशभर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह ट्वीट भी चर्चा में है।


