पति-पत्नी का रिश्ता बेहद खास होता है। इस रिश्ते में प्यार के साथ-साथ नोक-झोंक भी चलती रहती है। लेकिन कई बार पत्नी अनजाने में कुछ ऐसी बातें कह देती है, जो पति को अंदर तक आहत कर सकती हैं। रिलेशनशिप कोच कोमल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर बताया है कि कौन सी बातें पत्नी को कभी भी अपने पति से नहीं कहनी चाहिए।
1. पति की तुलना करना
पत्नी को अपने पति की तुलना कभी किसी और से नहीं करनी चाहिए। चाहे वह दोस्त हो, भाई हो या पिता। हर व्यक्ति अलग होता है और तुलना करने से पति के आत्मसम्मान को ठेस पहुंच सकती है। बेहतर है कि पति को जैसा है, वैसा ही स्वीकार करें और उसे प्यार दें।
2. अपमानित करना
पति या उसके परिवार को अपमानित करना रिश्ते को कमजोर करता है। पत्नी अपनी बात प्यार और सम्मान के साथ भी कह सकती है। अपमानजनक शब्द रिश्तों में खटास घोल सकते हैं, इसलिए बातचीत करते समय शब्दों का खास ख्याल रखना जरूरी है।
3. काम के संघर्ष को नजरअंदाज करना
अक्सर पत्नी यह कह देती है कि “आखिर तुम करते ही क्या हो?” लेकिन पति का काम और संघर्ष उसकी जिम्मेदारी का हिस्सा होता है। घर उसके लिए सुकून की जगह होनी चाहिए। इसलिए पत्नी को चाहिए कि वह पति की मेहनत की सराहना करे और उसका साथ दे।
4. बेडरूम को कंप्लेन जोन बना देना
पति-पत्नी के बीच शिकायतें होना सामान्य है, लेकिन बेडरूम को शिकायतों की जगह नहीं बनाना चाहिए। यह वह स्थान है जहां प्यार और अपनापन महसूस किया जाता है। अगर बेडरूम में भी सिर्फ शिकायतें होंगी, तो रिश्ते की खासियत खत्म हो सकती है।


