सीवान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- महिलाओं को आरक्षण देकर सशक्त किया, परिवारवाद की राजनीति नहीं की

सीवान, 23 अक्टूबर 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को सीवान जिले में आयोजित चुनावी सभाओं में महिलाओं को आरक्षण देकर सशक्त बनाने का दावा करते हुए कहा कि हमारी सरकार कभी परिवारवाद की राजनीति नहीं करती। उन्होंने कहा, “हमारे परिवार में कोई राजनीति में नहीं है। हम सिर्फ जनता की सेवा के लिए राजनीति करते हैं।”

सीएम ने पहले की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केवल अपने परिवार के लिए काम करती थीं, जबकि हमारी सरकार को मौका मिला तो सबके विकास के लिए कार्य किए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर अगली बार मौका मिला तो अगले पांच साल में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री बुधवार को बरौली विधानसभा क्षेत्र के माधव हाई स्कूल मैदान, कटेया प्रखंड के खुरहुरिया खेल मैदान और बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र के अयोध्या अग्रवाल सनातन धर्म उच्च विद्यालय तथा रघुनाथपुर के राजपुर हाई स्कूल मैदान में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।

सीएम ने मंच पर उपस्थित एनडीए के बड़हरिया से प्रत्याशी इंद्रदेव सिंह पटेल, सीवान सदर से मंगल पांडेय, गोरयाकोठी से देवेशकांत सिंह, महाराजगंज से हेमनरायण साह, रघुनाथपुर से विकास कुमार सिंह उर्फ जीशु सिंह और जीरोदई से भीष्म प्रताप सिंह को भारी मतों से जिताने की अपील की।

सभाओं में बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे और उन्होंने सीएम के हर भाषण का जोरदार समर्थन किया।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना में 16 वर्षीय किशोर की हत्या से सनसनी: जमीन विवाद में इकलौते बेटे का गला घोंटकर मर्डर, 8 लोगों पर FIR

    Share Add as a preferred…

    वैशाली के दो होनहारों ने रचा इतिहास: किसान की बेटी और बेटे बने राजस्व अधिकारी, 70वीं BPSC में लहराया सफलता का परचम

    Share Add as a preferred…