अहमदाबाद विमान हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मर्माहत, जताई गहरी संवेदना

पटना, 12 जून 2025।अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 के हादसे को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा अत्यंत पीड़ादायक है और इस दुखद घटना से वे मर्माहत हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे में मारे गए सभी यात्रियों और उनके परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे सभी प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, “इस विकट घड़ी में मेरी संवेदनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।”

बताते चलें कि अहमदाबाद में विमान हादसे में 200 से अधिक लोगों की जान चली गई है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए देशभर में शोक की लहर है।


 

  • Related Posts

    समृद्धि यात्रा में मुजफ्फरपुर को 853 करोड़ की सौगात, सीएम नीतीश ने 172 योजनाओं का किया उद्घाटन–शिलान्यास

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नशे में धुत दूल्हा पहुंचा स्टेज पर, दुल्हन ने शादी से किया इनकार, पूरी बारात बनी बंधक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *