दिल्ली सड़क हादसे में बिहार के 4 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शोकाकुल, परिजनों को मिलेगा आर्थिक सहायता अनुदान

पटना, 23 मई 2025:दिल्ली के द्वारका सेक्टर-23 में हुए भीषण सड़क हादसे में गया (बिहार) के रहने वाले चार लोगों की मृत्यु की खबर पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इसे बेहद पीड़ादायक और दुखद घटना बताया है और दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि तत्काल प्रदान करने का निर्देश दिया है। इसके अतिरिक्त अन्य संबंधित विभागों से भी अनुमन्य सहायता राशि जल्द उपलब्ध कराने की बात कही है।

मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत व सहयोग के निर्देश

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि वे दिल्ली सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था किए जाने को भी प्राथमिकता देने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।


 

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *