मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधायक अशोक कुमार चौधरी के निधन पर जताया गहरा शोक

पटना, 09 दिसंबर 2025:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सकरा विधानसभा क्षेत्र के जदयू के पूर्व विधायक अशोक कुमार चौधरी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि अशोक कुमार चौधरी जनसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। वे अपने क्षेत्र में अत्यंत लोकप्रिय थे और जनता से उनका गहरा लगाव था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक दोनों ही क्षेत्रों को अपूरणीय क्षति पहुँची है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।

  • Related Posts

    मनेर में छात्रा के साथ हाथ बांधकर दरिंदगी! भाइयों ने आरोपी के घर में की तोड़फोड़; थाने में पीकर किया हंगामा, तो पुलिस ने की ‘कुटाई’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    “भाजपा को चाहिए रबर स्टांप मुख्यमंत्री!”— नीतीश के फैसले पर तेजस्वी का करारा प्रहार; बोले- ‘हाईजैक’ हो गए थे CM, मेरी भविष्यवाणी सच हुई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading