पटना, 08 सितम्बर 2025।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वरिष्ठ पत्रकार एवं द टेलीग्राफ के संपादक संकर्षण ठाकुर के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि –
“संकर्षण ठाकुर का निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम थे। उन्होंने बिहार की राजनीति पर कई महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखीं, जिनमें ‘अकेला आदमी’ और ‘द ब्रदर्स बिहारी’ विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। पत्रकारिता में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।”
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति और शोक संतप्त परिवार व प्रशंसकों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।


