जमुई पुलिस ने मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

जमुई, 08 सितम्बर 2025।जमुई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। झाझा थाना क्षेत्र के बाराजोर और घोरिकवा गांव में छापेमारी कर पुलिस ने मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और बड़ी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार, कारतूस तथा हथियार बनाने की सामग्री जब्त की।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक जमुई को सूचना मिली थी कि मो. साहिद आलम और मो. इजराईल हक उर्फ छोटू अंसारी सहित कुछ लोग अपने घर में अवैध मिनीगन फैक्ट्री चला रहे हैं। इस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष झाझा के नेतृत्व में छापेमारी टीम बनाई गई। टीम ने जिला आसूचना इकाई के सहयोग से कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपी

  1. मो. साहिद आलम, पिता – जमीर अंसारी, निवासी – बाराजोर, थाना झाझा, जिला जमुई।
  2. मो. इजराईल हक उर्फ छोटू अंसारी, पिता – सबीरूददीन अंसारी, निवासी – बाराजोर, थाना झाझा, जिला जमुई।

बरामदगी

पुलिस ने छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध हथियार और उपकरण बरामद किए। इनमें शामिल हैं –

  • अर्धनिर्मित कट्टा – 3
  • बैरल (बड़े-छोटे) – 10
  • जिंदा कारतूस (315 बोर – 1, 38 बोर – 1)
  • ड्रील मशीन, भॉति मशीन, बैरल मशीन
  • कारतूस के खोखे – 4
  • ग्राइंडर मशीन – 2, ग्रुज कटर – 1
  • हथौड़े, रेती, सरसी सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान
  • एक मोबाइल फोन

पुलिस की टीम

कार्रवाई में झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, जिला आसूचना इकाई प्रभारी विकास कुमार, पीटीसी मनोज कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

जमुई पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री के संचालक छोटू अंसारी और साहिद आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

जमुई पुलिस आपकी सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन वापस लिया, राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर

    Share Add as a preferred…

    रामांशु सर और CA कुणाल किशोर जन सुराज में शामिल, 13 जुलाई को PK का नामांकन

    Share Add as a preferred…