वी केयर ने जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में आयोजित किया पौधारोपण कार्यक्रम

भागलपुर: प्रोजेक्ट प्रकृति मुहिम के तहत वी केयर संस्था द्वारा जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जामुन, अशोक, बरगद, अमरूद, पीपल, आंवला सहित लगभग 50 पौधे लगाए गए।

संस्था के संस्थापक नितेश चौबे ने शहरवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि हर एक पौधा न केवल पर्यावरण को स्वस्थ बनाएगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित करेगा।

वी केयर संस्था ने इस वर्ष अब तक 500 से अधिक पौधे लगा चुके हैं, जिससे शहर में हरियाली बढ़ाने और वायु गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।

इस कार्यक्रम में अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अभिलेष कुमार, संस्थापक कुश मिश्रा, उपाध्यक्ष लव, सचिव मनोज कुमार, डॉ. सीता भगत, सुजीत झा, नितेश पांडे, नितेश साह, रिशांत श्रीवास्तव, नवीन, भद्रसेन, सुभोजित, रुद्र, आकाश, समुज्जुअल, सुमित सहित अन्य सदस्यों ने विशेष भागीदारी और सहयोग दिया।

संस्थान और अस्पताल प्रशासन का संयुक्त प्रयास पर्यावरण सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में प्रेरणादायक उदाहरण साबित हो रहा है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के परिवर्तनकारी विकास को मिली नई डिजिटल पहचान, स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन सेल की नई वेबसाइट का शुभारंभ

    Share Add as a preferred…

    जमालपुर लोको शेड ने रचा नया इतिहास, WAG-7 इंजन पर पहली बार लगी स्वदेशी रूफ-माउंटेड एसी प्रणाली

    Share Add as a preferred…