प्रगति यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया एलान, गया से रफीगंज तक की सड़क चौड़ी होगी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि गया-परैया-गुरारू होते हुये औरंगाबाद के रफीगंज को जोड़ने वाली सड़क का चौड़ीकरण कराया जायेगा। इस पर 105 करोड़ खर्च होंगे। वहीं, इमामगंज प्रखंड के कोठी से सलैया होते हुए सीमावर्ती राज्य (झारखंड) को जोड़ते हुए पथ को भी चौड़ा किया जाएगा, जिस पर 25 करोड़ खर्च होंगे।

मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान जिले को 1437 करोड़ की सौगात दी। इनमें 395 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और 1042 करोड़ लागत की 816 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं भी की। वहीं, विभिन्न क्षेत्रों में जाकर विकास योजनाओं का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बात कर उनकी राय भी जानी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बसतपुर वीयर से लोदीपुर तक पईन का जीर्णोद्धार, पुलिया का चौड़ीकरण एवं लोदीपुर तक पईन का विस्तारीकरण किया जायेगा।

  • Related Posts

    इराक के समुद्री क्षेत्र में तेल टैंकर ‘सेफसी विष्णु’ पर हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मानव तस्करी के मामलों में संवेदनशीलता बरतें पुलिसकर्मी: डीजीपी विनय कुमार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *