मुख्यमंत्री ने आर. झुनझुनवाला शंकरा नेत्र अस्पताल, पटना का किया शिलान्यास

पटना, 15 जुलाई 2025।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कंकड़बाग स्थित आर. झुनझुनवाला शंकरा नेत्र अस्पताल के शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया। जन-निजी भागीदारी (PPP मॉडल) के तहत बनने जा रहे इस अति विशिष्ट नेत्र अस्पताल की आधारशिला के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के समक्ष आर. झुनझुनवाला शंकरा नेत्र अस्पताल की 48 वर्षों की सेवा यात्रा पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही अस्पताल प्रबंधन द्वारा एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तावित भवन की रूपरेखा, अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों, ऑपरेशन थियेटर तथा मरीजों और चिकित्सकों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रस्तुतीकरण के अनुसार, यह नया अस्पताल दिसंबर 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा, जो राज्य में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा,

“बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि किसी को इलाज के लिए राज्य से बाहर न जाना पड़े। इस नेत्र अस्पताल के निर्माण से आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होंगी।”

कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधन की ओर से मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार सिंह (छोटू सिंह), मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।


 

  • ये भी पढ़े..

    ‘बेटी हुई है’ लिखवाकर नई कार से पूरे शहर में निकले पिता, किशनगंज में बेटी के जन्म का अनोखा जश्न बना मिसाल

    Share Add as a preferred…

    खान सर को पटना कोर्ट से बड़ी राहत, 3 जुलाई तक गिरफ्तारी पर रोक बरकरार; पुलिस से मांगी केस डायरी और बॉडीगार्ड के हथियारों की रिपोर्ट

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *