चौहान कोचिंग और स्कूल संचालक ने बांका डीएसपी के विरुद्ध किया नालसीवाद दायर

चौहान कोचिंग और स्कूल संचालक शिक्षक संजय चौहान ने बांका एसडीपीओ बिपिन बिहारी के विरुद्ध कोर्ट में नालसीवाद दायर किया है। उन्होंने डीएसपी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने व्हाट्सएप पर पत्रकार को संबोधित संवाद में उनके एक वीडियो लिंक पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि यह खुद एक बड़ा दलाल है, बालू से पैसा कमाता है और विधानसभा चुनाव लड़ने की सोच रहा है।

संजय चौहान का कहना है कि वे गणित के एक प्रतिष्ठित शिक्षक हैं और उनका बालू के व्यापार से कोई लेना देना नहीं है और माफिया के खिलाफ वे शिकायत करते आए हैं। उनका कहना है कि व्हाट्सएप पर उन शब्दों उनकी मानहानि हुई है और राजनीतिक छवि को धूमिल किया जा रहा है।

उधर बांका एसडीपीओ बिपिन बिहारी ने कहा कि उन्होंने संजय चौहान के बारे में दलाल नहीं लिखा है। उन्होंने कहा कि संजय चौहान के भाई पर बालू का केस दर्ज है।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…