कॉलेज में गूंजे ‘रोहित-रोहित’ के नारे, सूर्या के लिए एंकर को करनी पड़ी अपील

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी टूर के दौरान एक कॉलेज में दिलचस्प नजारा देखने को मिला। मौजूद क्रिकेट फैंस ने जोर-जोर से नारे लगाए—

“इंडिया का राजा – रोहित शर्मा, मुंबई का राजा – रोहित शर्मा।”

हालात ऐसे बने कि फीमेल एंकर को भीड़ से मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए भी चीयर करने की अपील करनी पड़ी। उन्होंने कहा, “दोस्तों, क्या मैं सूर्यकुमार यादव के लिए भी कोई अच्छा सा नारा सुन सकती हूं?”

आज भी ‘हिटमैन’ का जबरदस्त क्रेज

हालांकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं, लेकिन फैंस की जुबान पर अब भी रोहित शर्मा का ही नाम है। ट्रॉफी की एक झलक पाने पहुंचे सैकड़ों लोग ‘हिटमैन’ के समर्थन में नारे लगाते दिखे।

दरअसल 2024 में भारत ने जब टी20 वर्ल्ड कप जीता था, तब कप्तान रोहित शर्मा ही थे। ट्रॉफी जिताने के बाद उन्होंने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया, लेकिन फैंस के दिलों में उनकी लोकप्रियता आज भी कायम है।

सूर्या के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी

सूर्यकुमार यादव पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। पिछले वर्ल्ड कप के फाइनल में उनका बाउंड्री पर लिया गया ऐतिहासिक कैच आज भी याद किया जाता है, जिसने भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

भारतीय टीम 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। ग्रुप ए में भारत के साथ पाकिस्तान, यूएसए, नीदरलैंड और नामीबिया की टीमें हैं।


टी20 वर्ल्ड कप 2026 : भारत का शेड्यूल

तारीख मैच स्थान
7 फरवरी 2026 भारत vs USA मुंबई
12 फरवरी 2026 भारत vs नामीबिया दिल्ली
15 फरवरी 2026 भारत vs पाकिस्तान कोलंबो
18 फरवरी 2026 भारत vs नीदरलैंड अहमदाबाद

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।


 

  • Related Posts

    टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत की दमदार हुंकार, जीत के बाद ईशान किशन का बड़ा बयान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पाकिस्तान का भारत के खिलाफ मैच के बायकॉट पर अडिग रुख, PM शाहबाज शरीफ ने किया ऐलान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading