टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा वार्म-अप मैच में चोटिल

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। भारतीय टीम 7 फरवरी को USA के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, लेकिन टूर्नामेंट से ठीक पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा बुधवार, 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वार्म-अप मैच के दौरान चोटिल हो गए। मैच में उन्हें लंगड़ाते हुए देखा गया, जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए।

मैच के दौरान लगी चोट

नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में हर्षित राणा ने सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 16 रन दिए। इस ओवर के दौरान उन्होंने दो बार अपना रन-अप बीच में ही रोका। ओवर खत्म करने के बाद वह घुटने को पकड़कर लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए।

भारतीय टीम पहले से ही वाशिंगटन सुंदर की फिटनेस का इंतजार कर रही है और अब हर्षित की चोट ने टीम प्रबंधन की चिंता और बढ़ा दी है। हालांकि उनकी चोट कितनी गंभीर है, इस पर अब तक BCCI की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

अच्छी खबर यह है कि स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा पूरी तरह फिट होकर लौट चुके हैं। उन्होंने वार्म-अप मैच में 19 गेंदों पर 45 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर शानदार वापसी की।

वार्म-अप मैच का हाल

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 240 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 7 विकेट पर 210 रन ही बना सकी और भारत ने यह मुकाबला 30 रन से जीत लिया।

  • ईशान किशन – 53 रन
  • अक्षर पटेल – नाबाद 35 रन
  • सूर्यकुमार यादव – 30 रन
  • हार्दिक पांड्या – 30 रन
  • तिलक वर्मा – 45 रन (19 गेंद)

गेंदबाजी में अभिषेक शर्मा ने 2 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को 1-1 सफलता मिली।

ग्रुप ए में भारत

टी20 वर्ल्ड कप में भारत को पाकिस्तान, नामीबिया, नीदरलैंड और अमेरिका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ पहला मैच खेलेगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।


 

  • ये भी पढ़े..

    FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड ने मेक्सिको को 3-2 से हराया, क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे से होगी भिड़ंत

    Share Add as a preferred…

    ‘बताओ कहां मारूं?’… नेमार ने पेनल्टी से पहले गोलकीपर को दिया करारा जवाब, फिर उंगली दिखाकर कहा- ‘Not to me!’

    Share Add as a preferred…