भारत में नहीं होगा PSL 2026 का प्रसारण, PCB ने लिया बड़ा फैसला

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के साथ मैच न खेलने का ऐलान पहले ही कर दिया था। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का एक और विवादित फैसला सामने आया है। खबर है कि पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 11वें एडिशन का प्रसारण भारत में नहीं किया जाएगा।

भारत को छोड़ हर जगह दिखेंगे PSL मैच

सूत्रों के मुताबिक PCB ने भारतीय क्षेत्र के लिए PSL के टेलीकास्ट राइट्स न बेचने का निर्णय लिया है। हालांकि, बाकी सभी देशों के लिए प्रसारण अधिकार सामान्य रूप से बेचे जाएंगे।

PSL का 11वां सीजन 26 मार्च 2026 से शुरू होगा और भारत को छोड़कर दुनिया भर में इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस बार लीग में दो नई टीमें जोड़ी गई हैं, जिससे कुल टीमों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। खास बात यह है कि PSL के इतिहास में पहली बार 11 फरवरी 2026 को खिलाड़ियों की ऑक्शन सेरेमनी आयोजित की जाएगी।

पिछले साल भी हुआ था टेलीकास्ट बंद

2025 में PSL के भारतीय प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स और फैनकोड के पास थे। लेकिन कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद PSL-10 का लाइव टेलीकास्ट भारत में रोक दिया गया था। साथ ही लीग से जुड़ा पूरा कंटेंट इन प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया था।

बिगड़ते रिश्तों का असर क्रिकेट पर

भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव का असर अक्सर क्रिकेट संबंधों पर पड़ता रहा है। पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद हुए घटनाक्रमों से हालात और बिगड़े।

हालांकि दोनों टीमें एशिया कप में एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुकी हैं, लेकिन अब पाकिस्तान सरकार आईसीसी इवेंट्स के बायकॉट की धमकी दे रही है। ऐसे में सभी की नजरें 15 फरवरी पर टिकी हैं, जब भारत–पाकिस्तान मुकाबले को लेकर अंतिम तस्वीर साफ होगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड ने मेक्सिको को 3-2 से हराया, क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे से होगी भिड़ंत

    Share Add as a preferred…

    ‘बताओ कहां मारूं?’… नेमार ने पेनल्टी से पहले गोलकीपर को दिया करारा जवाब, फिर उंगली दिखाकर कहा- ‘Not to me!’

    Share Add as a preferred…