चंदन मिश्रा हत्याकांड: मुख्य शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह समेत 8 आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा खुलासा संभव

पटना, 20 जुलाई 2025: 17 जुलाई को पटना के पारस अस्पताल में हुए गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में पटना पुलिस और पश्चिम बंगाल STF को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोलकाता में छापेमारी के दौरान मुख्य शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। रविवार को इस मामले में पुलिस आधिकारिक खुलासा कर सकती है।

गिरफ्तार आरोपियों में कौन-कौन शामिल

  • तौसीफ उर्फ बादशाह (मुख्य शूटर)
  • नीशू खान (मौसेरा भाई, सहयोगी)
  • सचिन सिंह
  • हर्ष उर्फ हरीश कुमार
  • भीम कुमार
  • अल्पना दास (महिला आरोपी)
  • दो अन्य संदिग्धों के नाम अब तक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

शूटरों को भगाने में सहयोग का आरोप

गिरफ्तार आरोपियों पर हत्या के बाद शूटरों को कोलकाता भगाने, ठिकाना देने, हथियार उपलब्ध कराने और पूरी साजिश में शामिल होने का आरोप है। जांच में पता चला है कि तौसीफ के परिजनों ने ही पुलिस को कोलकाता भागे शूटरों की सूचना दी थी।

वारदात में शामिल 5 शूटरों की पहचान

इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले पांच शूटरों की पहचान कर ली गई है:

  • तौसीफ उर्फ बादशाह
  • मोनू
  • बलवंत
  • अभिषेक
  • नीलेश

कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाए जाएंगे आरोपी

गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को कोलकाता में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाया जाएगा। वहीं, 6 अन्य संदिग्धों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद कार्रवाई भी शुरू हो गई है।

  • 1 दरोगा
  • 2 एएसआई
  • 2 सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है।

क्या हुआ था 17 जुलाई को?

गुरुवार को शास्त्रीनगर स्थित पारस अस्पताल के ICU में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह बेऊर जेल का सजायाफ्ता कैदी था और इलाज के लिए पैरोल पर अस्पताल में भर्ती था। बदमाशों ने पूरी साजिश के तहत ICU में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और फरार हो गए।


बिहार STF और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई को बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है। अब पुलिस हत्याकांड की पूरी साजिश, शूटरों के नेटवर्क और राजनीतिक/गैंग संबंधों को उजागर करने की तैयारी में है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा एक्शन: 6 अधिकारियों पर गिरी गाज, मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश

    Share Add as a preferred…

    कोसी में इस साल का सबसे अधिक जलप्रवाह, अलर्ट जारी; तटबंधों पर बढ़ा दबाव

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *