केदारनाथ धाम में रील्स बनाने पर 84 लोगों का किया चालान, हुड़दंग मचाने पर सिखाया सबक

केदारनाथ धाम सहित पैदल मार्ग एवं यात्रा पड़ावों में किसी भी प्रकार का नशा करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसके अलावा मंदिर परिसर के पचास मीटर की परिधि में रील्स बना रहे एवं धाम की मर्यादा को भंग कर रहे यात्रियों के खिलाफ भी चालान की कार्रवाई गतिमान है. मंदिर से 50 मीटर की परिधि में वीडियोग्राफी व सोशल मीडिया रील्स बनाने वाले 84 व धाम क्षेत्र में नशा कर हुड़दंग मचाने वाले 59 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गयी है. रील्स बनाने और नशा करने वालों से पुलिस ने चालान के जरिये लगभग तीस हजार रुपये भी वसूले हैं.

विश्व विख्यात केदारनाथ धाम की यात्रा में काफी संख्या में तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं. वहीं उत्तराखंड शासन ने केदारनाथ मंदिर की पचास मीटर की परिधि में रील्स व अन्य वीडियो बनाने पर पाबंदी लगाई है. बावजूद इसके कई तीर्थ यात्री मंदिर परिसर में रील्स बना रहे हैं. ऐसे में इनके खिलाफ पुलिस के स्तर से चालान की कार्रवाई की जा रही है.

मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्र में रील्स बनाने वाले व नशा का सेवन करके हुडदंग करने वाले यात्रियों के खिलाफ पुलिस की ओर से चालानी कार्रवाई लगातार जारी है. जो भी व्यक्ति मंदिर परिसर से पचास मीटर की दूरी तक रील्स या वीडियोग्राफी कर रहा है, उसका चालान किया जा रहा है.

पुलिस और मंदिर समिति के कर्मचारी लगातार मंदिर परिसर में घूम रहे हैं. इसके अलावा धाम में नशे के खिलाफ भी लगातार पुलिस की ओर से अभियान चलाया जा रहा है. धाम में नशा करने वाले 59 व्यक्तियों के अभी तक चालान किये गये हैं. इसके अलावा रील्स व अन्य वीडियो बनाने वाले 84 व्यक्तियों के चालान किये गये हैं.

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डाॅ. विशाखा भदाणे ने बताया कि केदारनाथ पुलिस के स्तर से मंदिर के 50 मीटर की परिधि में वीडियोग्राफी व सोशल मीडिया रील्स बनाने वाले 84 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गयी है. धाम में नशा कर हुड़दंग मचाने वाले 59 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई अमल में लाई गई है. साथ ही उनके द्वारा धाम में आने वाले तीर्थयात्रियों से अपील की है कि धाम की मर्यादा बनाये रखें, धाम जैसे पवित्र स्थल पर अच्छा बर्ताव करें.

Related Posts

पटना के ज्ञान भवन में ‘हरियाली क्रांति’ का शंखनाद! नर्सरी और ग्रीन-टेक से लखपति बनेंगे बिहार के किसान; डॉ. प्रेम कुमार बोले— “खेत ही होंगे अब नोट छापने की मशीन”

Share Add as a preferred…

Continue reading
इजरायल के ‘डिमोना’ पर ईरानी मिसाइल का सीधा प्रहार! इमारत जमींदोज, 20 घायल; अमेरिका-इजरायल पर ईरान के ‘नतंज’ न्यूक्लियर प्लांट पर हमले का आरोप?

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *