सनोखर बाजार में दुकान से नकदी व चांदी के सिक्के चोरी, आरोपी पकड़ाया

कहलगांव (भागलपुर), 21 जून: सनोखर बाजार में स्थित एक गोदरेज एजेंसी की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। दुकानदार दीपक साह ने आरोप लगाया है कि दुकान के गल्ले और गोदरेज अलमारी को खोलकर चोर ने करीब 15 हजार रुपये नकद और चार चांदी के सिक्के चुरा लिए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दुकानदार के अनुसार, पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई है।

हालांकि, कहलगांव थानाध्यक्ष ने चोरी की घटना से इनकार करते हुए इसे बकाया लेनदेन का मामला बताया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में पहले भी इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई न होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।


 

  • Related Posts

    80 बरस के ‘शेर’ की शौर्यगाथा! पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजा “अधूरा सपना”; जब वीर कुँवर सिंह ने काट दी अपनी भुजा, रो पड़ा पूरा हॉल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना की हाईटेक लैब में हो रही ‘शक्ति’ की परीक्षा! 100 प्रोजेक्ट्स पास, अब धांधली पर लगेगी लगाम; जानें कैसे बन रहे बिहार के सरकारी भवन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *