मोकामा गोलीकांड में 3 के खिलाफ केस दर्ज, मामले में अनंत सिंह के खिलाफ भी हुई FIR

बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह पर बुधवार को जानलेवा हमला किया गया है। मोकामा के पचहमला में अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की गई है। वहीं इस घटना के बाद अब पटना के पीरबहोर थाना में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, फायरिंग मामले में तीन केस दर्ज किए गए हैं। मुकेश नाम के शख्स ने सोनू-मोनू और उनके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है, वहीं दूसरी प्राथमिकी सोनू मोनू की मां उर्मिला देवी ने अनंत सिंह के खिलाफ दर्ज करवाई जबकि तीसरी एफआईआर पुलिस ने दर्ज की है, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई में रूकावट डालने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानिए क्या है पूरा मामला? 
बता दें कि बिहार के पटना जिले में बाढ़ अनुमंडल के पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में बुधवार देर शाम मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों पर जमकर गोलीबारी हुई, जिसमें सिंह बाल-बाल बच गए। दोनों पक्षों के बीच में कई राउंड फायरिंग की गई। वहीं, पुलिस सूत्रों की मानें तो स्थानीय लोग अलग-अलग दावे कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अनंत सिंह और उनके समर्थकों की ओर से फायरिंग की गई। वहीं, कुछ लोगों ने बताया कि यह हमला सोनू-मोनू गैंग द्वारा किया गया। इस गैंग के सदस्यों ने गांव के ही एक परिवार से मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया और ताला लगा दिया था।

अनंत सिंह का बयान
वहीं इस बीच पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बताया,उनके घर पर सुबह कुछ लोग आए और कहा कि उनके घर में ताला लगाकर उन्हें घर से निकाल दिया है। रंगदारी मांगी जा रही है, हम कहां से पैसा देंगे। मैंने थाने पर जाकर डीएसपी से मिलने की बात कही। मैंने उनके गांव में घटना के बारे में पता किया। चार घंटे के बाद जानकारी मिली कि पहले की तरह ही घर पर ताला लगा हुआ है। मैंने गांव जाकर ताला खोलने का फैसला किया। इसके बाद गांव पहुंचे और ताला खोल दिया। मन में हुआ कि सोनू-मोनू को कह दे कि ऐसी गलती क्यों करता है। सिंह ने कहा, मेरे आदमी सिर्फ सोनू-मोनू से पूछने गए थे कि विधायक जी आए हैं, चलिए बताइए कि आप लोग ऐसा क्यों करते हैं। इतनी बात पर ही उन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी तब बचाव में इधर से भी समर्थकों ने फायरिंग की।

सोनू-मोनू के पिता ने कही ये बात
वहीं इस मामले पर सोनू-मोनू के पिता प्रमोद कुमार ने अनंत सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि अनंत सिंह के तरफ से फायरिंग की गई है।

  • Related Posts

    सहरसा में कलयुगी बेटों का खूनी खेल: जेल में बंद बेटे ने दी पिता की 4 लाख की सुपारी; शूटर और बड़ा भाई गिरफ्तार, हथियार बरामद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    लक्ष्मीपुर में ‘अपहरण’ का द एन्ड: बंगाल के व्यवसायी को स्कॉर्पियो से ले जा रहे थे अपराधी; पुलिस ने दबोचा, बेहोश करने वाली गोलियां मिलीं

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *