बजट 2024 बिहार के लिए एक मील का पत्थर साबित होने जा रहा है: भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार

भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा की यह बजट 2024 बिहार के लिए ऐतिहासिक है, यह प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता और मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता का परिणाम है। आज के बजट में बिहार में उद्योग, पर्यटन, रोजगार वृद्धि, बाढ़ नियंत्रण, मूलभूत सुविधाओं के विकास समेत सभी चीजों के लिए व्यापक तौर पर फंड का आवंटन किया गया।

जिससे ‘विकसित भारत-विकसित बिहार’ का संकल्प जल्द साकार होगा।मोदी सरकार का बजट विकसित भारत की मज़बूत इमारत, विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने,देश का सर्वांगीण विकास,युवाओं महिलाओं ग़रीबों के उत्थान के लिए समर्पित शानदार बजट है।

यह बजट भारत को दुनिया की आर्थिक महासत्ता बनाकर नए एवं शक्तिशाली भारत की परिकल्पना को साकार करेगा।
प्रधानमंत्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सितारमण द्वारा प्रस्तुत बजट का स्वागत करता हूँ।

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे के बनने से बक्सर, भोजपुर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नवादा, जमुई, शेखपुरा, बांका और भागलपुर के लोगों को फायदा पहुंचेगा. बक्सर से भागलपुर का सफर पूरा करने में फिलहाल 9 घंटे का समय लगता है. इसके लिए लोगों को 380 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है. एक्सप्रेस वे के बनने से यह सफर मात्र चार घंटे में पूरी की जा सकेगी।

बिहार के पीरपैंती में 2400 मेगावाट का नया बिजली संयंत्र स्थापित करने सहित बिजली परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

भारत सरकार द्वारा बजट 2024-25 में बिहार के विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर और महाबोधि मंदिर कॉरिडोर को विश्व स्तरीय तीर्थ और पर्यटन स्थलों में बदलने का फैसला, राजगीर के व्यापक विकास का निर्णय, नालंदा को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाना एवं नालंदा विश्वविद्यालय को उसके गौरवशाली स्वरूप में पुनर्जीवित करने का फैसला सराहनीय है।

बधाई देने वालो मे दिलीप निराला, अंजना प्रकाश, उमाशंकर, राजकिशोर गुप्ता, रोशन सिंह, नितेश सिंह,विजय कुशवाहा, अभय घोष, योगेश पांडेय,मनीष दास, राजेश टंडन, स्वेता सुमन, कुमकुम द्विवेदी, जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी, प्रकाश साह, रितेश घोष, चंदन पोद्दार, निरंजन चंद्रवंशी, पंकज गुप्ता,प्रतिक आनंद, आशीष सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी ने आभार जताया है।

  • Related Posts

    80 बरस के ‘शेर’ की शौर्यगाथा! पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजा “अधूरा सपना”; जब वीर कुँवर सिंह ने काट दी अपनी भुजा, रो पड़ा पूरा हॉल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना की हाईटेक लैब में हो रही ‘शक्ति’ की परीक्षा! 100 प्रोजेक्ट्स पास, अब धांधली पर लगेगी लगाम; जानें कैसे बन रहे बिहार के सरकारी भवन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading