एक देश-एक चुनाव बिल लाना देशहित में: सम्राट चौधरी

पटना। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक देश-एक चुनाव के लिए लोस में संविधान संशोधन विधेयक पेश करने का स्वागत किया है। मंगलवार को जारी बयान में कहा कि बाबा साहब आंबेडकर ने एक देश-एक चुनाव का सपना देखा था, जिसे मोदी सरकार पूरा कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के लागू होने से बार-बार होने वाले चुनाव का खर्च घट जाएगा। हर साल अलग-अलग चुनाव कराने पर जनता के पैसे की बड़ी राशि खर्च होती है। विकास के काम बाधित होते हैं। एक बार में चुनाव निपट जाने पर केंद्र और राज्य सरकारें कामकाज पर ध्यान फोकस कर सकेंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल स्वाधीनता दिवस समारोह पर लालकिले से अपने भाषण में एक देश -एक चुनाव की आवश्यकता पर बल दिया था और इस संकल्प से देश को मिलने वाले लाभ गिनाये थे।

  • ये भी पढ़े..

    70वीं BPSC में अभिषेक कुमार ने हासिल की बड़ी सफलता, बने अंचल अधिकारी; महादेव टीकर सहित पूरे पीरपैंती में खुशी की लहर

    Share Add as a preferred…

    पटना में 23 हजार से अधिक वाहन ब्लैकलिस्ट, परिवहन विभाग की सख्ती बढ़ी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *