BREAKING : रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाला : लालू परिवार से जुड़े मामले की सुनवाई 29 नवंबर तक टली

रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले मामले की सुनवाई 29 नवंबर तक टल गई है. दिल्ली की राउज एवेन्यु कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होनी थी लेकिन सुनवाई 29 नवंबर तक के लिए टल गई है. इस मामले में सीबीआई ने 4 जुलाई 2023 को दूसरी चार्जशीट दाखिल की थी और पहली बार उसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का नाम शामिल किया गया था।

पिछली सुनवाई के दौरान लालू परिवार की ओर से पेश वकील ने कोर्ट से अनुरोध किया था कि लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती को व्यक्तिगत पेशी से छूट दी जाए. इस पर दिल्ली की राउज एवेन्यु कोर्ट ने उनके अनुरोध को स्वीकार लिया था. इसलिए आज की सुनवाई में लालू यादव परिवार के कोई सदस्य उपस्थित नहीं थे. वहीं सुनवाई तलने से लालू परिवार को एक तरह से राहत मिली है।

 

  • ये भी पढ़े..

    मछली उत्पादन को मिलेगी नई उड़ान: बिहार सरकार बनाएगी जलकृषि आधारभूत संरचना विकास निगम

    Share Add as a preferred…

    जीविका के 2,446 नवनियुक्त कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र, मंत्री बोले- महिला रोजगार योजना लागू करने वाला पहला राज्य है बिहार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *