ब्राजील की नन इनाह दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला बनीं

लंदन, एजेंसी। ब्राजील की नन इनाह कैनाबारो लुकास दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला बन गई हैं। उनकी उम्र 116 वर्ष और 210 दिन है।

शनिवार को जापान की रहने वाली टोमिको इटूका का 116 साल की उम्र में निधन हो गया था, जो दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला थीं। उनके दुनिया को अलविदा कहने के बाद इनाह ने यह खिताब अपने नाम कर लिया है।

ब्राजील की नन इनाह दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला बनीं

गिनीज बुक रिकॉर्ड ने इनाह को आधिकारिक तौर पर दो खिताब से नवाजा। उन्हें दुनिया की सबसे उम्रदराज व्यक्ति और दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला के रूप में मान्यता दी है। वह दुनिया की सबसे बुजुर्ग नन भी हैं।

80 साल की उम्र में भी पहाड़ों पर चढ़ती थी

इतूका के परिवार ने पिछले साल एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें लंबी-लंबी हाइकिंग करना पसंद था। यही उनकी लंबी उम्र का राज था। वो 80 साल की उम्र में भी पहाड़ों पर मौजूद मंदिर में जाती थीं। 100 साल की उम्र में भी उन्हें चलने के लिए किसी छड़ी की जरूरत नहीं पड़ती थी। बचपन में वो वॉलीबॉल की अच्छी प्लेयर थी।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार इतूका ने 100 साल की उम्र के बाद भी अपनी हॉबी जिंदा रखी। उन्होंने 70 साल की उम्र के बाद भी माउंट ओंटेक पहाड़ पर दो बार चढ़ाई की। इसकी ऊंचाई 3,067 मीटर (10,062 फीट) है।

अब ब्राजील की कैनाबारो बनीं सबसे ज्यादा उम्र की इंसान

इतूका की मौत के बाद अब दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान इनाह कैनाबारो लुकास बन चुकी हैं। ब्राजील की कैनाबारो की उम्र 116 साल है। उनका जन्म इतूका के जन्म के 16 दिन बाद हुआ था।

दुनिया के सबसे अधिक उम्र की महिला फ्रांस की लूजी कालमेंट रह चुकीं हैं। जिन्होंने 122 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। लूजा का निधन अगस्त 1997 में हुआ था।

सितंबर 2024 तक के डेटा के मुताबिक जापान में 95 हजार से ज्यादा ऐसे लोग हैं जिनकी उम्र 100 साल या उससे अधिक है। इनमें से 88 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं हैं।

  • ये भी पढ़े..

    दिल्ली में सम्राट चौधरी का मिशन ‘बिहार इंफ्रास्ट्रक्चर’! नितिन गडकरी से करेंगे मुलाकात, 15 हजार करोड़ की सड़क-पुल परियोजनाओं पर होगी बड़ी चर्चा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *