
बीपीएससी की 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 26 जुलाई को आयोजित होने वाली 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया है।
आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अपरिहार्य कारणों की वजह से परीक्षा को फिलहाल टाल दिया गया है। हालांकि, परीक्षा स्थगित करने के पीछे के विस्तृत कारणों की जानकारी अभी तक साझा नहीं की गई है।
परीक्षा नियंत्रक के हस्ताक्षर से जारी नोटिस में केवल इतना कहा गया है कि परीक्षा अब निर्धारित तिथि पर आयोजित नहीं होगी। बीपीएससी जल्द ही नई परीक्षा तिथि और संशोधित कार्यक्रम जारी करेगा।
परीक्षा स्थगित होने की खबर सामने आने के बाद अभ्यर्थियों के बीच चर्चा तेज हो गई है। उम्मीदवार अब आयोग की अगली अधिसूचना का इंतजार कर रहे हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि अभ्यर्थियों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है और उन्हें अपनी तैयारी लगातार जारी रखनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी केवल बीपीएससी की आधिकारिक सूचनाओं से ही प्राप्त करें।


