बिहार में 9 वर्षीय मासूम का शव नहर से बरामद, परिवार में मचा कोहराम

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। कल से लापता 9 वर्षीय मासूम बच्चे का शव आज सुबह नहर से बरामद होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

कल से लापता था मासूम

मृतक की पहचान इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के पटनवा खुर्द गांव निवासी वन विभाग कर्मी शशि कुमार सिंह के 9 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है। आदित्य परिवार में सबसे छोटा था और सभी का बेहद लाड़ला था।

परिजनों के अनुसार, आदित्य बुधवार को घर से बाहर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला, जिसके बाद इंद्रपुरी थाना में उसकी गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई गई थी।

नहर से मिला शव

गुरुवार सुबह सूचना मिली कि डेहरी नगर थाना क्षेत्र की नहर में एक बच्चे का शव देखा गया है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान आदित्य के रूप में की। बेटे का शव देखते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही डेहरी नगर थानाध्यक्ष राहुल कुमार और इंद्रपुरी थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डेहरी नगर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत होता है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    खान सर को पटना कोर्ट से बड़ी राहत, 3 जुलाई तक गिरफ्तारी पर रोक बरकरार; पुलिस से मांगी केस डायरी और बॉडीगार्ड के हथियारों की रिपोर्ट

    Share Add as a preferred…

    सीतामढ़ी में पुलिस की बड़ी चूक! हाजत का रोशनदान तोड़कर फरार हुआ मोस्ट वांटेड प्रभु भगत, गिरफ्तारी पर ₹25 हजार का इनाम

    Share Add as a preferred…