भागलपुर में जूनियर डॉक्टरों का ब्लैक रिबन डे प्रदर्शन, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग

भागलपुर।मायागंज अस्पताल समेत कई मेडिकल कॉलेजों में इंटर्न डॉक्टरों ने बुधवार को ब्लैक रिबन डे मनाते हुए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

डॉक्टरों की मुख्य मांग है कि उनका स्टाइपेंड, जो फिलहाल मात्र 20 हजार रुपये है, उसे बढ़ाकर 40 हजार रुपये किया जाए। इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि रोजाना उन्हें 15 से 16 घंटे तक ड्यूटी करनी पड़ती है। नाइट ड्यूटी के बाद भी ओपीडी और इमरजेंसी में काम करना पड़ता है, लेकिन इसके बदले मिलने वाला वेतन बेहद कम है।

डॉक्टरों ने उदाहरण देते हुए कहा कि मौजूदा स्टाइपेंड के हिसाब से उन्हें प्रतिदिन केवल 666 रुपये ही मिलते हैं।

इंटर्न डॉक्टरों ने यह भी याद दिलाया कि वर्ष 2021 में बिहार सरकार ने अधिसूचना जारी की थी, जिसके अनुसार हर तीन साल पर स्टाइपेंड का पुनरीक्षण होना था। उस समय इसे 15 हजार से बढ़ाकर 20 हजार किया गया था, लेकिन अब चार साल गुजर जाने के बाद भी कोई संशोधन नहीं हुआ है।

डॉक्टरों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।


 

  • Related Posts

    जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने पत्नी की तलवार से हत्या की, 8 साल की बेटी का भी घोंटा गला

    Share Add as a preferred…

    Continue reading