भागलपुर में दिनदहाड़े 20 हजार की छिनतई, बुजुर्ग बाढ़ पीड़ित घायल

भागलपुर।ततारपुर थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े 20 हजार रुपये लूट लिए। घटना TNB कॉलेजिएट मैदान के पास हुई।

बाढ़ पीड़ित बुजुर्ग छोटेलाल मंडल जब राहत स्थल की ओर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने उन्हें जमीन पर पटक कर पैसे छीन लिए। छीना-झपटी में बुजुर्ग घायल हो गए।

घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान एक बदमाश की तस्वीर CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    वैशाली में दिनदहाड़े हुई 15.60 लाख की लूट का खुलासा: FLIPKART कैशियर ही निकला मास्टरमाइंड, 3 गिरफ्तार; अवैध हथियार और 5 लाख रुपये बरामद

    Continue reading