13 अगस्त को भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा: बैठक में बनी रणनीति

भागलपुर, 11 अगस्त 2025 — स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 13 अगस्त को भाजपा द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आज भागलपुर सर्किट हाउस में जिला स्तरीय तैयारी बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने की।

तिरंगा यात्रा में भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शहनवाज़ हुसैन, बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सिंह तथा प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर शामिल होंगे। यात्रा का शुभारंभ जिला स्कूल मैदान से होगा और यह नागरमल, भाभाशाह चौक, स्टेशन चौक, लोहिया पुल, अजंता सिनेमा, घंटाघर होते हुए पुनः जिला स्कूल में समाप्त होगी।

जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा—

“हम सभी कार्यकर्ता राष्ट्रभावना से युक्त होकर तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक और भव्य बनाएंगे। हर कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी से ही यह कार्यक्रम सफल होगा।”

बैठक में तय किया गया कि 12 से 15 अगस्त तक शक्ति केंद्रों पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही, 13 अगस्त को महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर स्वच्छता अभियान और नमन कार्यक्रम के बाद मुख्य तिरंगा यात्रा निकलेगी।

कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला स्तरीय टीम के साथ भाजपा के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोर्चा पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी दी गई, जिनके सहयोग में मंडल अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी रहेंगे।

बैठक में पूर्व अध्यक्ष अभय वर्मन, रोहित पांडे, राजीव मुन्ना, आलोक सिंह बंटू, राजकिशोर गुप्ता, योगेश पांडे, उमाशंकर, नितेश सिंह, प्रणव दास, राजेश टंडन, प्राणिक वाजपेयी, रोशन सिंह, बुद्धिनाथ कुशवाहा, देवब्रत घोष, युवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष पांडे, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


 

  • Related Posts

    80 बरस के ‘शेर’ की शौर्यगाथा! पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजा “अधूरा सपना”; जब वीर कुँवर सिंह ने काट दी अपनी भुजा, रो पड़ा पूरा हॉल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना की हाईटेक लैब में हो रही ‘शक्ति’ की परीक्षा! 100 प्रोजेक्ट्स पास, अब धांधली पर लगेगी लगाम; जानें कैसे बन रहे बिहार के सरकारी भवन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading