भाजपा कार्यकर्ता करते हैं संस्कृति और विचारधारा की रक्षा : डॉ. दिलीप जायसवाल

पटना | 11 मई 2025: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है कि भाजपा के कार्यकर्ता सेना की तरह देश के भीतर विरासत, संस्कृति और विचारधारा की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठनात्मक ताकत की बदौलत ही भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी है।

रविवार को पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में आयोजित समारोह में उन्होंने यह बातें कहीं। यह कार्यक्रम पटना महानगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रूपनारायण मेहता के दायित्व ग्रहण के अवसर पर आयोजित किया गया था। इस मौके पर डॉ. जायसवाल ने मेहता को शुभकामनाएं दीं और संगठनात्मक जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का आग्रह किया।


भाजपा की ताकत है सामूहिक नेतृत्व

डॉ. जायसवाल ने कहा कि किसी भी बड़े संगठन की सफलता सामूहिक नेतृत्व और सहभागिता पर आधारित होती है। भाजपा इसी सिद्धांत पर कार्य करती है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी पार्टी के शीर्ष तक पहुंच सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा किसी एक परिवार, जाति या वर्ग की पार्टी नहीं है।

“भाजपा में सर्वोच्च पद पाने के लिए किसी खास जाति या परिवार से होना जरूरी नहीं है। यह पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जो राष्ट्रहित में समर्पित रहते हैं।”
डॉ. दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा


वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति

समारोह में बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, विधायक संजीव चौरसिया, ललन मंडल, रश्मि चंद्रवंशी, संजय गुप्ता, नितिन अभिषेक, अभिषेक कुमार सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।


 

  • ये भी पढ़े..

    बीएयू में राष्ट्रीय आम समागम-सह-कार्यशाला का भव्य समापन, 1100 से अधिक किस्मों ने खींचा ध्यान

    Share Add as a preferred…

    दिल्ली में सम्राट चौधरी का मिशन ‘बिहार इंफ्रास्ट्रक्चर’! नितिन गडकरी से करेंगे मुलाकात, 15 हजार करोड़ की सड़क-पुल परियोजनाओं पर होगी बड़ी चर्चा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *