भाजपा तिलकामांझी नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न, “बूथ जीतो चुनाव जीतो” का मंत्र

भागलपुर, 30 मई 2025।भारतीय जनता पार्टी भागलपुर के तिलकामांझी नगर मंडल की कार्यसमिति की बैठक आज वृन्दावन विवाह भवन, तिलकामांझी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा ने की, जबकि मंच संचालन मंडल महामंत्री विवेकानंद प्रसाद ने किया।

कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होने का आह्वान

बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष सह तिलकामांझी मंडल प्रभारी अभय कुमार घोष ‘सोनू’ ने मंडल पदाधिकारियों एवं मंडल के पच्चीस सदस्यीय टोली की संगठनात्मक समीक्षा की। उन्होंने “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” के मंत्र को दोहराते हुए सभी कार्यकर्ताओं से अभी से तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।

जनकल्याणकारी योजनाओं व सेना के योगदान पर चर्चा

विशेष रूप से उपस्थित जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्यारह वर्षों की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने “ऑपरेशन सिंदूर” के माध्यम से देश की सेना के योगदान का वृतांत भी सुनाया, जिससे उपस्थित कार्यकर्ता भाव-विभोर हो गए।

जिला महामंत्री नीतेश सिंह एवं योगेश पांडेय ने बूथ सशक्तिकरण एवं केंद्रीय बजट पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

ऑपरेशन सिंदूर पर प्रस्ताव पारित

मंडल महामंत्री बबीता मिश्रा द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसे लूसी कुमारी एवं आकृति कुमारी ने समर्थन किया। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने इस प्रस्ताव को एक स्वर में पारित किया।

वरिष्ठ नेताओं ने किया मार्गदर्शन

बैठक में विधान पार्षद डॉ. एन. के. यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट प्रीति शेखर, विनोद सिंहा, जिला मंत्री प्रणव दास, रूपा रानी साह, राजेश टंडन, जिला प्रवक्ता इंदु भूषण झा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन ठाकुर एवं महेंद्र महलदार ने भी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव की रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क अभियान पर अपने विचार साझा किए।

धन्यवाद ज्ञापन और सहभागिता

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन पुनम सिंह ने किया। बैठक में दीपक मिश्रा, श्याम सुंदर दत्ता, मुन्ना सिंह, नीतीश यादव, प्रेम जीत सोनू, सरसीज कुमार, अनिता सिंह, डॉ. ओम नाथ भारती समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व मातृशक्ति की भागीदारी रही, जिससे कार्यक्रम ऊर्जा व उत्साह से परिपूर्ण रहा।


यह बैठक आगामी चुनाव को लेकर भाजपा की सक्रियता और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

  • ये भी पढ़े..

    “हसुआ-बाली, चांद-सितारा… आज ले लेते प्राण हमारा”: विधानसभा में छलका विधायक विनय बिहारी का दर्द, गाड़ी पर हमले का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    पटना में छात्र आंदोलन का असर: विधानसभा का मुख्य गेट सील, साधू यादव को भी नहीं मिली एंट्री; बोले- “सरकार छात्रों की बात मान ले”

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *